


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने बिना विजा के रह रहे 12 विदेशियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल राजधानी में आतंकी हमले की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस बीच पुलिस ने ऐसे 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जो अवैध तरीके से दिल्ली में रह रहे थे। इनमें कुछ के पास वीजा नहीं हो तो कुछ अवधि समाप्त होने के बावजूद देश में रुके हुए थे। इन लोगों के खिलाफ अब दिल्ली पुलिस ने तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। उत्तम नगर थाना पुलिस ने हस्तसाल के एक मकान में अवैध रूप से रह रहे 12 विदेशियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नागरिकों के पास से कोई पासपोर्ट और वीजा नहीं मिला है। पुलिस ने बिना सत्यापन के विदेशियों को किराए पर मकान देने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी सरकारी आदेश को उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है दिल्ली में कई हजार विदेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। काफी विदेशी ऐसे हैं जिनके रुकने की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन वे यहीं रुके हैं। पाकिस्तानी नागरिक मो. अशरफ के पकड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक विदेशी नागरिकों को ढूंढने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने दिल्ली में अवैध रूप से व समय के बाद रुके विदेशी नागरिकों की सूची पुलिस को भेजी है। दिल्ली पुलिस ने हर जिले में रहने वाले विदेशी नागरिकों की सूची जिला डीसीपी को भेजी है। जिला डीसीपी ने सभी थानाध्यक्षों को यह सूची भेज दी है। थाना पुलिस अपने इलाके में रहने वाले विदेशी नागरिकों को तलाश रही है या फिर वेरिफिकेशन कर रही है।