पिछले 24 घंटे में कोरोना के 640 मामले सामने आए

Spread the love

नई दिल्ली। कोरोना का JN.1 वैरिएंट भारत में तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 640 मामले दर्ज किए गए हैं। एक शख्स की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में एक्टिव मामलों की संख्या 2 हजार 997 हो गई है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 2 हजार 669 था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अकेले केरल में 2 हजार 606 एक्टिव मामले हैं। यह देश में सबसे ज्यादा है। यहां 21 दिसंबर को कोरोना के 265 नए मामले सामने आए हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। राजस्थान के जयपुर में एक महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसका इलाज चल रहा है। कर्नाटक में कोविड के 105, महाराष्ट्र में 53 और गुजरात में 32 मामले हैं। UP के नोएडा में कई महीनों के बाद एक पॉजिटिव मरीज मिला है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In नई दिल्ली
Comments are closed.