


नई दिल्ली। चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी धु्रव पर कामयाब लैंडिंग के दसवें दिन इसरो ने शनिवार को आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च कर दिया। आदित्य सूर्य की स्टडी करेगा। सुबह 11.50 बजे पीएसएलवी-सी57 के एक्सएल वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आदित्य एल-1 लॉन्च किया गया। रॉकेट ने 63 मिनट 19 सेकेंड बाद आदित्य को 235 & 19500 किलोमीटर की ऑर्बिट में छोड़ दिया। करीब 4 महीने बाद यह लैगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च की जा सकती है। इस मिशन की अनुमानित लागत 378 करोड़ रुपए है। आदित्य स्पेसक्राफ्ट को एल-1 पॉइंट तक पहुंचने में करीब 125 दिन यानी 4 महीने लगेंगे। ये 126 दिन 6 जनवरी 2024 को पूरे होंगे। अगर मिशन सफल रहा और आदित्य स्पेसक्राफ्ट लैग्रेंजियन पॉइंट 1 पर पहुंच गया, तो नए साल में इसरो के नाम ये बड़ी उपलब्धि होगी।