बीकानेर। बीकानेर मूल के सीए अश्विनी कुमार व्यास ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का गौरव बढ़ाया है। उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिष्ठित टॉप-50 सीएफओ एवं वित्तीय नेतृत्वकर्ताओं के सम्मान से नवाजा गया है।
अश्विनी कुमार व्यास एंकर एलाइड कंपनी में सीएफओ पद पर कार्यरत हैं। वित्तीय क्षेत्र में उनके योगदान, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। 25 नवंबर को दुबई मरीना स्थित प्रतिष्ठित होटल में आयोजित CFO Honors Award Ceremony में उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में वित्तीय क्षेत्र के कई प्रमुख अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल हुए।
इस उपलब्धि से बीकानेर और पुष्करणा समाज में खुशी का माहौल है। अश्विनी व्यास को अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।








