


रामदेवरा। वर्तमान समय में प्रचलित सिक्कों में ₹20 के सिक्के का नाम भी जुड़ गया है। अभी कुछ दिन पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दिल्ली और मुंबई टकसाल से आमजन के लिए ₹20 के सिक्के जारी किए थे। रामदेवरा सहित आसपास के स्थानों पर रहने वाले युवा वर्ग के लोग जो नए नए सिक्के सहित पुराने सिक्कों का संग्रह करते हैं इन सिक्कों को प्राप्त करने को लेकर उनमें काफी जोश व उत्साह दिखाई दे रहा था। इस सिक्के को अपने पास लाने के लिए पिछले लंबे समय से संग्रह कर्ता काफी जतन भी कर रहे थे। देश के लिए सिक्कों का निर्माण करने वाली भारत सरकार की चारों टकसाल मुंबई, कोलकाता, नोएडा तथा हैदराबाद में ₹20 का सिक्का बन कर तैयार हुआ है। जिसे दिल्ली व मुंबई टकसाल से जारी किया गया था। हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन सिक्कों को जारी किया गया था ।इसके पश्चात से युवा वर्ग के लोग सहित अन्य लोग जो नए पुराने एंटीक दुर्लभ सिक्कों का संग्रह करते हैं इसे पाने के लिए काफी जतन कर रहे थे। लेकिन कोरोना संक्रमण काल के दौरान यह सिक्के बाजार में नहीं आए ऐसे में कई लोग अपनी पहुंच व जोड़ तोड़ लगाकर का सीधे टकसाल से जुगत बैठाकर इन सिक्कों को प्राप्त करने में सफल रहे हैं। यह सिक्के अभी कुछ चुनिंदा लोगों के पास है पहुंचे हैं।सबसे पहले प्राप्त किये 20 रुपये के सिक्के:- सिक्कों का संग्रह करने वाले रामदेवरा निवासी हुकम सिंह तवर ने बताया कि सबसे पहले सिक्के उन्होंने मंगवाए हैं और उनके पास ही यह ₹20 का सिक्का है। इस सिक्के का वजन 8.54 ग्राम है। मुख्य भाग पर देश की कृषि प्रधानता को दर्शाने वाला अनाज का चित्र है। ₹20 का सिक्का तांबा जस्ता व निकल के मिश्रण से बनाया गया है ।पहली नजर में ही यह सिक्का देखने में खूबसूरत लगता है।इस क्षेत्र में बाजार प्रचलन से पूर्व ही यह सिक्का सबसे पहले अपने पास आने से भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अपने संग्रह के खजाने में इस सिक्के को शामिल करके काफी प्रफुलित भी नजर आए। गौरतलब है कि इससे पहले अधिकतम ₹10 का सिक्का ही बाजार में प्रचलन में चल रहा था ₹20 का सिक्का पहली बार बाजार में चलन में आया है।