कोरोना लगातार अपना मिजाज बदल रहा, किसी डॉक्टर को इसका इलाज नहीं पता:गहलोत

If you sell firecrackers, you will be fined 10 thousand and you will be fined 2 thousand rupees.
Spread the love

कोरोना लगातार अपना मिजाज बदल रहा, किसी डॉक्टर को इसका इलाज नहीं पता:गहलोत
जयपुर गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास से राजस्व विभाग की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। किसी डॉक्टर को इसका इलाज नहीं पता, सभी अंदाज के इलाज हैं। न वैक्सीन नहीं, न ही कोई दवा आई है। कंपनियां इसकी दवा पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही हैं। लॉकडाउन के बाद अनलॉक किया गया है, कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखिए। जनता के सहयोग से ही ये जंग जीत सकते हैं। सभी डॉक्टर कह रहे हैं कि राजस्थान में सभी लोग एक महीने तक लगातार मास्क लगा लें तो कोरोना कंट्रोल हो सकता है। सभी जगह सरकार की तरफ से मास्क बांटे जा रहे हैं। 2 अक्टूबर से इस अभियान को शुरू किया था। आर्थिक व्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ा है। गहलोत ने कहा कि कोरोना के बाद हमारी अर्थव्यवस्था खराब हो गई है। कोरोना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोना अनिवार्य है। कोई कल्पना नहीं कर सकता हमने इतने ऑक्सीजन प्लांट लगाए हैं। जिसके बावजूद संख्या बढ़ी है। नवंबर में संख्या सर्दी के साथ और बढ़ सकती है। त्यौहारों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल जाते हैं। जिससे कोरोना फैल रहा है। हमारे यहां मृत्युदर कम है। वही, रिकवरी रेट अच्छा है। जिसके कारण लोग बेपरवाह हो रहे हैं। ठीक होने के बाद भी लोगों को कुछ दिन बाद दूसरी बीमारियां हो रही हैं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In blog

Leave a Reply