राजस्थान : किसान आंदोलन के कारण 8 स्पेशल ट्रेनें रद्द, कई टे्रनों के मार्ग परिवर्तित

Rajasthan: 8 special trains canceled due to farmer agitation, many trains diverted
Spread the love

जयपुर। राजस्थान में किसान आंदोलन के कारण 8 स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही डिबु्रगढ़- लालगढ़- डिब्रुगढ़ रेल सेवा के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल के अनुसार, किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेल सेवाओं में परिवर्तन किया गया है।
रद्दकरण
1. 02422 जम्मूतवी- अजमेर प्रतिदिन 08.11.20 तक
2. 02421 अजमेर- जम्मूतवी प्रतिदिन 09.11.20 तक
3. 04888 बाडमेर- ऋषिकेश प्रतिदिन 08.11.20 को
4. 04887 ऋषिकेश- बाडमेर प्रतिदिन 09.11.20 को
5. 02471 श्रीगंगानगर -दिल्ली प्रतिदिन 09.11.20 को
6. 02472 दिल्ली- श्रीगंगानगर प्रतिदिन 09.11.20 को
7. 04519 दिल्ली- बठिण्डा प्रतिदिन 09.11.20 को
8. 04520 बठिण्डा- दिल्ली प्रतिदिन 09.11.20 को
मार्ग परिवर्तित रेल सेवायें
1. गाड़ी संख्या 05909, डिब्रुगढ़- लालगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 06.11.20 को डिब्रुगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक, भिवानी, हिसार, सादुलपुर और हनुमानगढ होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 05910, लालगढ़- डिब्रुगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 08.11.20 को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया हनुमानगढ, सादुलपु, हिसार, भिवानी और रोहतक होकर संचालित होगी।
आंशिक रद्द रेल सेवायें
1. गाड़ी संख्या 09717, जयपुर-दौलतपुर चौक स्पेशल रेल सेवा दिनांक 08.11.20 को जयपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा अम्बाला कैंट स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा अम्बाला कैंट-दौलतपुर चौक स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 09718, दौलतपुर चौक-जयपुर स्पेशल रेल सेवा दिनांक 09.11.20 को दौलतपुर चौक के स्थान पर अम्बाला कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी। मतलब यह रेल सेवा दौलतपुर चौक-अम्बाला कैंट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 00901, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी पार्सल स्पेशल रेल सेवा दिनांक 07.11.20 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा अम्बाला कैंट स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेल सेवा अम्बाला कैंट-जम्मूतवी स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 00902, जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस पार्सल स्पेशल रेल सेवा दिनांक 09.11.20 को जम्मूतवी के स्थान पर अम्बाला कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा जम्मूतवी- अम्बाला कैंट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान

Leave a Reply