


बीकानेर। इन्द्रा कालोनी में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से नन्दी का पैर लहुलुहान हो गया और वन्दे गौमातरम् परिवार के प्रवक्ता अशोक राजपुरोहित ने और मौहल्ला विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष कर्णपाल सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क कर सूचित किया। कर्णपालसिंह ने तुरंत प्रभाव से मोके पर पहुंच कर गौ सेवा में तत्पर रहने वाले डॉ सूर्यप्रकाश से सम्पर्क किया और कुछ ही देर में मौके पर ही उपचार शुरू किया गया। तुरंत मिलें उपचार से दर्द में राहत मिली और नन्दी के पेर पर पट्टी बंधी गई और दर्द निवारक इंजेक्शन लगाए गए इस सेवा के कार्य में आसपास के गो सेवको ने सराहनीय सहयोग किया और वन्दे गौ मातरम् बीकानेर परिवार के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सारस्वत, रवि पारीक,अरविंद सिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त किया।