


बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक दंपति के साथ कुछ लोगों द्वारा गालीगलौच करते हुए मारपीट करने तथा विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिवादिया ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह घटना कृष्णा पेट्रोल पम्प के पीछे के क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि सुरेश भाट, पप्पु भाट व अन्य दो अन्य घर आये और गाली गलौच करने लगे। इस दौरान विरोध करने पर मारपीट करने लगे। वहीं मेरे साथ पप्पु भाट ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सीओ एससी-एसटी सैल दीपचन्द सहारण कर रहे है।