


बीकानेर। लूनकरणसर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिवादिया ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें कुछ महिलायें भी शामिल है। यह मामला लूनकरणसर के खियेरा का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि बजरंग ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं परिवादिया ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे बजरंग ने अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया जिसमें उसके चाचा अनाराम, चाची रामी, संजू, पूजा व काली ने सहयोग किया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सीओ गिरधारीलाल कर रहे है।