देर रात हुई रेड में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 महिलाएं गिरफ्तार

Body trade gang busted in Red late night, 4 women rescued, 2 women arrested
Spread the love

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिला पुलिस ने एक बड़ी रेड मारी है, जिसमें लगभग चार महिलाओं को देह व्यापार के नरक से छुटकारा दिलाया गया है। खबर है कि प्रदेश के मीरा भायंदर इलाके में देह व्यापार करने वाले गिरोह के चंगुल से चार महिलाओं को बचाया गया और इस गिरोह से संबंध के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त अमित काले ने बताया है कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया था और मंगलवार को उत्तन धवी डोंगर में छापा मारा था। अधिकारी ने बताया है कि देह व्यापार के लिए महिलाएं उपलब्ध कराने के आरोप में कल्याण की अर्पिता घोषाल (31) और गोरेगांव की पिंकी दुबे (29) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया है कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार महिलाओं को बचा लिया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 (मानव तस्करी) और अनैतिक तस्करी रोकथाम कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसके साथ ही गिरोह का पता लगा जा रहा है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय

Leave a Reply