वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी की भाजपा में वापसी

Senior leader Ghanshyam Tiwari returned to BJP
Spread the love

बीकानेर। राजस्थान की वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी की आज घर वापसी हो गई। भाजपा मुख्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। घनश्याम तिवाड़ी का 19 दिसंबर को जन्मदिन है। ऐसे में भाजपा में उनकी वापसी को उनके लिए एक गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है। 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन करने वाले तिवाड़ी वसुंधरा राजे के घोर विरोधी रहे हैं। राजे के विरोध के चलते ही उन्होंने न केवल भाजपा का दामन छोड़ा, बल्कि अपनी नई पार्टी भारतवाहिनी बनाई थी। इसी पार्टी से उन्होंने साल 2018 में सांगानेर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा थाए लेकिन वे अपनी जमानत तक नहीं बचा सके थे। भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में तिवाड़ी ने कहा कि उन्होंने कभी भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण ही नहीं की। मेरे मन में हमेशा से भाजपा ही रही है। मैं शुरू से ही संघ से जुड़ा रहा हूं। वसुंधरा के विरोध से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उस समय जो भी मुद्दे थे वह सेटल हो चुके हैं। तिवाड़ी ने यह भी कहा कि उनका चुनाव लडऩे का अभी कोई इरादा नहीं है। वह पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply