


बीकानेर। शिवसेना की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला प्रमुख्य संजय सांखला ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें गंगाशहर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा,नायशहर मंडल अध्यक्ष नवल सांखला,जस्सुसर मंडल अध्यक्ष देवकिशन औझा,रानीबाजार मंडल अध्यक्ष मुकेश सारस्वत,जूनागढ मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष करणपाल सैनी को नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को मंगल जोशी ने अपनी कार्यकारणी 7 दिन में बनाकर उसकी सूची कार्यलय के जमा कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पदाधिकारी नवीन अग्रवाल, गौरव शर्मा, मनोज सोलंकी, संजय गहलोत, पुखराज गाँधी, दीपक जाजड़ा, अमित मित्तल, पुखराज पाइवाल, आशीष व्यास आदि मौजूद रहे।