पीबीएम में सखी केन्द्र का मामलाः कार्मिकों ने केन्द्र पर जड़ा ताला

Shifting of Kovid Hospital to Zanana Hospital begins
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय पीबीएम में केन्द्र सरकार की ओर से संचालित  सखी केन्द्र को अचानक बन्द करने का सरकार ने निर्णय लिया है। जबकि इस केन्द्र में कार्यरत महिला कार्यकर्ताओं को पिछले एक साल से वेतन तक नहीं मिला है। शुक्रवार को केन्द्र पर पहंुची कार्यकर्ताओं को केन्द्र बन्द करने का आदेश थमाते हुए चलता कर दिया। इससे आक्रोशित महिला कार्मिकों ने पीबीएम के सीखी केन्द्र पर ताला जड़ दिया। इनका कहना था कि जब तक उनको पिछले एक साल का वेतन नहीं मिलता, तब तक तालाबंदी जारी रहेगी। बता दें कि इस सखी केन्द्र में पीड़ित महिनस मरीजों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध करनवाना था, किंतु अब संचालक खुद अपने न्याय के लिए गुहार लगा रही है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply