विवाहिता ने लगाया मामा ससुर पर दुष्कर्म का आरोप

Misbehaved by mixing intoxicating substances in cold drinks
Spread the love

बीकानेर। अपने घर परिवार को छोड़कर एक अजनबी घर में अपने जीवन के सुनहरे सपने सजाए विवाहिता को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि जिनके साथ वह रिश्ता जोडऩे जा रही है। वे उसके साथ कैसा व्यवहार करेंगे। कमोबेश इसी प्रकार का दहेज प्रताडऩा के अलावा अपने साथ हुए यौन उत्पीडऩ का मामला नाल पुलिस थाने में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीडि़त विवाहिता की ओर से दी गई रिपोर्ट में मामा ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है। पीडि़ता का आरोप है कि ससुर, सास, देवर, नानी ससुर, नानी सास व मामा ससुर ने एक राय होकर उसको दहेज के लिए तंग व परेशान किया। यह भी आरोप लगाया कि मामा ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह कर रहे है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply