


बीकानेर। राजस्थान के लोकप्रिय जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया बजट इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस हमेशा वैसा ही करती है जैसा आम जनता उम्मीद करती है यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष् यशपाल गहलोत ने आज राज्य के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। यशपाल गहलोत ने कहा कि अशोक गहलोत द्वारा बेरोजगारी भत्ता बढ़ाना, नई नोकरियो और भर्ती की घोषणा, सड़को का नवीनीकरण, जिला मुख्यालयों पर नए मेडिकल कॉलेज, किसानों की कर्ज माफी और आमजनता के लिए शिक्षा स्वास्थ्य और विकास कि दिशा में बढ़ाये गए कदम यह साबित करते है कि अशोक गहलोत को जननायक क्यो कहा जाता है बजट शानदार और जानदार है। शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने कहा कि आज पेश किए गए बजट का हर और स्वागत होना और सबको साधते हुए हर वर्ग को खुश करना इस बजट की खासियत है आमजनता के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाता हुआ बजट यह साबित करता है कि कांग्रेस का शासन सिर्फ चंद रसूखदारों के लिए नही वरण सम्पूर्ण जनता के लिए होता है। विपरीत हालातो में शानदार बजट पेश किया गया है।