व्हाट्सऐप पर यह मैसेज आए तो हो जाइए सावधान, वरना हो जाएगा बैंक खाता खाली

Spread the love

नई दिल्ली। इंस्टेंट मेसेजिंग के लिए व्हाट्सऐप सबसे ज्यादा यूज होने वाला ऐप बन गया है। यही वजह है की जालसाज भी फ्रॉड करने के लिए व्हाट्सऐप को हो अपना जरिया बनाते हैं। हाल ही में अब व्हाट्सऐप पर एक सर्वे मेसेज वायरल हो रहा है। इस मेसेज में लिखा है कि अगर आप यह सर्वे फॉर्म भरते हैं तो आपको अमेजन के 30 वें उत्सव पर फ्री गिफ्ट दिया जा रहा है। अगर आपके पास ऐसा मेसेज आया है तो आप बड़े स्कैम में फंस सकते हैं। क्योंकि ये मेसेज फेक हैं इसमें कोई सचाई नहीं है।
ऐसे ली जाती है आपकी पर्सनल जानकरी
इस मेसेज में एक यूआरएल दिया है जिसे क्लिक पर फ्री गिफ्ट जीतने का मौका मिलेगा। यूआरएल पर क्लिक करने के बाद एक सर्वे पेज खुल जाएगा। इस पेज के खुलने के बाद यूजर्स से उसकी कई पर्सनल जानकारियां ली जाएंगी। इसमें यूजर की उम्र, जेंडर और आप कैसे अमेजन सेवा को रेट करते हैं इससे जुड़ी जानकारी ली जा रही है। इस सर्वे में दिलचस्प बात ये भी पूछी जा रह है कि उपयोगकर्ता एंड्रॉयड फोन का उपयोग कर रहा है या आईफोन। पेज में एक टाइमर मौजूद है जो उपयोगकर्ता को अर्जेंनसी फील कराता है और यूजर जल्द बाजी में चक्कर में फंस जाता है। एक के बाद एक इन सभी सवालों के जवाब देने के बाद, यूजर को स्क्रीन कुछ गिफ्ट बॉक्सेस दिखेंगे जिसको क्लिक कर आपको लिखा दिखेगा की आप हुआवेई मेट 40 प्रो स्मार्टफोन जीत चुके हैं। लेकिन इस गिफ्ट को पाने के लिए आपको ये क्विज 5 व्हाट्सएप गु्रप या 20 व्यक्तिगत चैट में शेयर करना होगा।
इन फ्रौड्स से ऐसे बचें
ज्यादातर मामलों में, गिफ्ट कभी किसी को नहीं मिलता है। लेकिन यूजर्स इसको पाने के लिए दुष्चक्र में फंस जाते हैं। बता दें कि इस क्विज का यूआरएल जो यहां दिखाई देता है वह नकली है। हालांकि, अधिकांश उपयोगकर्ता इसे नोटिस करने के लिए पर्याप्त सतर्क नहीं हैं। इसलिए, किसी को यह समझने की जरूरत है कि कोई भी बड़ी कंपनी कभी भी अपनी किसी सर्विस से संबंधित सर्वे करने के लिए कोई गिफ्ट नहीं देती है। ऐसे घोटालों से बचने के लिए, यूआरएल लिंक को देखना उचित होगा। यह स्कैमर द्वारा मान्य यूआरएल के समान दिखने के लिए बनाया गया है, लेकिन जब आप इस यूआरएल को ध्यान से देखेंगे आपको इसमें कुछ जंक और अनवांटेड करैक्टर दिख जाएंगे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय

Leave a Reply