


बीकानेर। किसान आंदोलन के चलते चरखी दादरी-मनहेरू रेलखंड के मध्य रेल सेवाएं प्रभावित हुई है। इसको लेकर रेलवे की ओर से आज से प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 04787 भिवानी-रेवाड़ी रेलसेवा रद्द रहेगी। वहीं इसके साथ कुछ रेल सेवाओं को आंशिक रद्द की गई है। जिसमें 26 मार्च को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 04782 रेवाड़ी-भटिंडा रेलसेवा रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी तथा भिवानी स्टेशन से संचालित की जाएगी। २६ मार्च को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 04835 हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा भिवानी व रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी तथा भिवानी स्टेशन तक जाएगी। 26 मार्च को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 04836 रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी तथा भिवानी स्टेशन से संचालित की जाएगी। 26 मार्च को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 04734 श्रीगंगानगर-रेवाड़ी रेलसेवा हिसार व रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी तथा हिसार स्टेशन तक जाएगी। 26 मार्च को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 04733 रेवाड़ी – श्रीगंगानगर रेलसेवा रेवाड़ी व हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी तथा हिसार स्टेशन से संचालित की जाएगी। 26 मार्च को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 09791 जयपुर-हिसार रेलसेवा रेवाड़ी व हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी तथा रेवाड़ी स्टेशन तक जाएगी। 26 मार्च को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 09792 हिसार -जयपुर रेलसेवा हिसार -रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी तथा रेवाड़ी स्टेशन से संचालित की जाएगी तथा 26 मार्च को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 04732 बठिंडा-दिल्लीा रेलसेवा हिसार व दिल्ली टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी तथा हिसार स्टेशन तक जाएगी।