दीवार गिरने से 4 मजबूर दबे, एक की मौत, तीन घायल

4 dead, one killed, three injured after wall collapses
Spread the love

कोटा। शहर के उधोग नगर थाना इलाका स्थित स्टील ब्रिज के पास रेलवे अंडरपास के काम के दौरान हादसा हो गया। कार्य करने के दौरान अचानक साइड से मिट्टी ढह गई। उस दौरान करीब डेढ़ दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। मिट्टी ढहने से 4 मजदूर दब गए। मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 3 घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी व युआईटी ओर रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मिट्टी में दबने से घायल हुए मजदूर
जानकारी के मुताबिक दिल्ली मुम्बई रेलवे ट्रेक पर 80 फिट रेलवे अंडरपास पर कार्य चल रहा था। बताया जा रहा कि अंडर पास के नीचे नाले में 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक साइड की मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसमें 4 मजदूर दब गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें निकालने का काम शुरू किया। तीन मजदूरों को निकाल लिया गया जबकि एक मजदूर को 7 – 8 मिनट मे निकाला गया। हादसे में वसीम (33) संजय नगर निवासी की मौत हो गई। जबकि सद्दाम, सुलेमान समेत 3 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद साथी मजदूरों में आक्रोश फैल गया। तुरन्त एम्बुलेंस को बुलवाकर घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद रेलवे व युआईटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। और जेसीबी की सहायता से मिट्टी को हटवाया। इधर उधोग नगर थाना पुलिस ने मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक के भाई आसिफ ने रेलवे अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें निर्माण कार्य के दौरान सावधानी नहीं बरतने के आरोप लगाए है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान

Leave a Reply