ऑक्सीजन स्पेशल टे्रन के लिए बीकानेर मंडल ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

Spread the love

 Bikaner mandal built green corridor for first oxygen special train

बीकानेर। कोरोना महामारी में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए रेल व अन्य मार्गों से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। बीकानेर मंडल द्वारा भी इस कार्य में योगदान दिया जा रहा है। गुजरात के वडोदरा से रवाना होकर बीकानेर मंडल के लालगढ बाई पास, सूरतगढ़ स्टेशन से होते हुए बठिंडा की ओर पहली ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन 19 मई को भेजी गई। इसकी स्पीड बीकानेर मंडल पर 61 किमी प्रति घंटा रही। इस ट्रेन ने बीकानेर मंडल क्षेत्र में 480 किमी सफर पूरा किया। इस ट्रेन को पश्चिम रेलवे के वडोदरा यार्ड से बठिण्डा कैंट के लिए लोड किया गया था। इसमें ऑक्सीजन के कुल दो टैंकर थे। एमबीडब्ल्यूटी वैगन में लोडेड इस ट्रेन की अधिकतम गति सीमा 65 किमी प्रति घंटा होती है। ये ट्रेन उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल, जोधपुर मंडल होते हुए बीकानेर मंडल को फलौदी सटेशन पर हस्तांतरित हुई। बीकानेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजय श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में ग्रीन कॉरिडोर बना कर इसे चलाया गया। इसकी मॉनीटरिंग बीकानेर मंडल के अतिरिक्त उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्यालय द्वारा भी की जा रही थी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply