


बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर बास में देर रात एक अज्ञात वाहन ने कस्बे के एक व्यक्ति टक्कर मारी। जिससे उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ कस्बे के आड़सर बास वार्ड 32 के निवासी 55 वर्षीय सरवर खान रात 11 बजे अपने घर के पास ही घायलावस्था में गिरे हुए मिले थे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि अज्ञात एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मौका मुआवना कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।