बीकानेर में देशनोक को लेकर सीएम गहलोत ने लिया बड़ा फैसला

CM Gehlot took a big decision regarding Deshnok in Bikaner
Spread the love

बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर जिले के देशनोक में नवीन उप तहसील के सृजन को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन उप तहसील देशनोक में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल एवं 22 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान विभिन्न तहसीलों एवं उप तहसीलों के सृजन की घोषणाएं की थी। इन घोषणाओं के दृष्टिगत देशनोक में नई उप तहसील के सृजन को मंजूरी दी गई है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply