


बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक गश खाकर नीचे गिर गया। गिरने के बाद अचानक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भांजे विकास चांवरिया ने मृग रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृग रिपोर्ट में बताया है कि 43 वर्षीय किशनगढ़ निवासी शक्तिसिंह वाल्मीकि पुत्र रामस्वरूप वाल्मी जो उपचार के लिए बीकानेर आया हुआ है। वह कैंसर बीमारी से पीडि़त था और पीबीएम में उपचार चल रहा था। बीती रात वे भानजे के घर सो रहे थे। रात को पानी पीने के लिए उठे तो गश खाकर नीचे गिर गए। उनको लेकर पीबीएम चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।