


देहरादून। देहरादून-ऋषिकेश हाइवे पर नदी के एक से दूसरे छोर को जोडऩे वाले हाइवे पर बना पुल अचानक धंस गया। जिसके चलते कई वाहन धंसने के साथ नदी में जा गिरे। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून-ऋषिकेश हाइवे पर रानी खोपरी के पास यह पुल अचानक धंस गया। पुल के धंसने के साथ ही बस व कई वाहन नीचे गिर गए। वाहनों के गिरने के साथ इन वाहनों में सवार लोगों की चीख चित्कार से वातावरण गुंजायमान हो गया। पुल के धंसने के साथ कई वाहनों के नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है।