


बीकानेर। शहर के रानीबाजार स्थित क्वार्टरों के आसपास के क्षेत्र में जब चहुुंओर बदबू ही बदबू फैल गई तब क्षेत्रवासियों को शव हुआ और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची कोटगेट थाना पुलिस शव को मोर्चरी में रखवाने की तैयारी कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रानी बाजार स्थित दम्माणी क्वार्टर में शव मिला है। शव लगभग तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शव के आसपास खाने की सामग्री के साथ उल्टी की हुई मिली। मृतक की शिनाख्त यूपी निवासी अशोक शर्मा के रूप में हुई। मृतक इस क्वार्टर में किराए पर रहता था। थानाधिकारी के मुताबिक मृतक ने पत्नी को छोड़ रखा था तथा उसके कई रिश्तेदार भी बीकानेर में रहते है।