


बीकानेर। जिस घर से लड़की बिना बताये निकल जाती है उसके परिजनों की मनोस्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। सदर थानान्तर्गत कुचीलपुरा क्षेत्र से घर से बिना बताये निकली लड़की के परिजनों का हाल भी कमोबेश ऐसा ही है। इस आशय की रिपोर्ट लड़की के परिजनों ने सदर थाना पुलिस को दी है। रिपोर्ट के अनुसार 3 सितम्बर दोपहर को उनकी लड़की बिन बताये घर से निकल गई जो कि आज तक वापस घर नहीं लौटी है। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की सरगरमी के साथ तलाश शुरू कर दी है।