दिग्गज देवीसिंह भाटी की मुहिम रंग लाई, अब इस गोचर में भी दीवार निर्माण शुरू

Spread the love

बीकानेर।  अपनी बात व बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने राजनीति से हटकर गायों के लिए मुहिम चलाई है। उनकी यह मुहिम अब रंग लाने लगी है। भाटी की अगुवाई में सबसे बड़ी गोचर शरह नथानिया को बचाने के लिए न केवल उसके चारों ओर ऐतिहासिक लम्बी व ऊंची चार दीवारी का निर्माण करवाया जा रहा हैं, बल्कि गो वंश के संरक्षण, संवद्र्धन तथा गो वंश की सेवा को लेकर गोचर में सेवण घास के साथ-साथ प्रकृति को हरा-भरा बनाने के लिए पेड़-पौधें भी लगाए जा रहे है। दिग्गज भाटी की इसी मुहिम से प्रेरित होकर शुक्रवार को
उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए   समाजसेवी, भारतीय जनता पार्टी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के महावीर रांका ने भी  सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर की गोचर भूमि में दीवार बनाने का कार्य शुरू किया।  पंडित के वेद मंत्रोच्चारण के बीच चारदीवारी की आधारशिला रखी गई। इस मौके पर खुद पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी, देवकिशन चांडक सहित बड़ी संख्या में गोचर बचाने की मुहिम में जुटे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.