


बीकानेर। लावारिश अवस्था में मिले व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह व्यक्ति लालगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक एक संस्था को मिला था। संस्था के कार्यकर्ताओं ने इस व्यक्ति को पीबीएम चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान इस व्यक्ति ने 31 अक्टूबर को दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं को यह व्यक्ति 28 अक्टूबर को लालगढ़ रेलवे स्टेशन के निकट अचेत व लावारिश अवस्था में मिला था। कार्यकर्ताओं ने इस व्यक्ति को पीबीएम चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। जहां 31 अक्टूबर को इस व्यक्ति का दम टूट गया।