


बीकानेर। सेना के जवान बजरंगलाल लेघा को आज अंतिम विदाई दी। शहीद बजरंगलाल के अमर रहने के उद्घोष के साथ लोगों ने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए। शहीद बजरंगलाल लेघा अमर रहे के उद्घोष से मार्ग गुंजायमान हो गया। गौरतलब है कि नोखा से जम्मू ड्यूटी पर जाते हुए उनका शव जम्मू रेलवे स्टेशन पर मिला था। पुलिस अभी कारणों की जांच कर रही है। सेना के ट्रक में उनका आज सुबह बीकानेर पहुंचा। जहां केप्टन चंदर चौधरी सर्किल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों के साथ ही सेना के अधिकारी व जवान भी थे। इसके बाद बीकानेर से नोखा तक जगह-जगह उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पलाना में तो भारी भीड़ एकत्र हो गई। जिला प्रशासन की ओर से भी शहीद को श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी नोखा पहुंच गए हैं। एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह इंदोलिया भी नौखा पहुंच गए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई और प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तर्ड भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।