यूएई में पहली बार हिन्दी पुस्तक ‘सोच’ का विमोचन

Hindi book 'Soch' launched for the first time in UAE
Spread the love

बीकानेर। संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार एक हिंदी पुस्तक का प्रकाशन और विमोचन किया गया। 19 नवम्बर को इंडिया क्लब दुबई के उत्सव हॉल में डीकॉम डिजाइन कंपनी द्वारा यूएई की पहली हिन्दी पुस्तक ‘सोचÓ रिलीज की गई। कविताएं, कहानियां, लघुकथा, व्यंग्य संस्मरण और आलेख सहित 73 रचनाओं का समावेश है। यह पुस्तक साहित्य के शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। सोच का विमोचन इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष ईवी जॉनसन द्वारा किया गया। इस किताब में यूएई के लगभग 28 अप्रवासी भारतीय साहित्यकारों की रचनाओं का समावेश हैं। डीकॉम डिजाइन कंपनी के निदेशक विकास भार्गव ने बताया कि वह पिछले 12 सालों से अब तक अंग्रेजी में 17 पुस्तकें प्रकाशित करने के बाद मेरे मन में आया कि अपनी हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना चाहिए। इस पुस्तक की संपादक डॉ. आरती लोकेश है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.