


बीकानेर। श्री नव दुर्गा प्रेम मण्डल सेवा संस्था की ओर से 9 देवीयों की 29वीं मंगलमयी यात्रा के उपलक्ष में शनिवार को 251 कन्या पूजन का आयोजन किया जा रहा है। मण्डल सचिव सतीश मुटरेजा ने बताया कि शनिवार को सायं 5 बजे खैरपूर भवन राजविलास में 251 कन्या पूजन किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष कुलदीप तुलसेजा ने बताया कि कार्यक्रम में कन्या पूजन के पश्चात माँ की चोकी का आयोजन होगा। जिसमें 9 देवीयों की 9 विशाल ज्योत प्रज्लवित की जाएगी। मण्डल व्यवस्थापक रामकिशन बजाज के अनुसार सर्वप्रथम पंडित वेद प्रकाश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोचार से पूजा अर्चना होगी जिसमें यजमान मनोहर लाल छाबड़ा एवं सतीश मुटरेजा होंगे। कार्यक्रम में मण्डल के सयुंक्त सचिव सुनील मिड्ढा ने बताया कि महामाई का सुंदर दरबार सजाया जाएगा एवं दूरदर्शन कलाकार सुमित खत्री (बम्बई) द्वारा माँ के भजनों का गुणगान किया जाएगा। मण्डल के मोहित दुर्गेश गाबा ने बताया कि कन्या पूजन के पश्चात 2021 यात्रा के यात्रियों द्वारा कन्याओं को उपहार प्रदान किये जायेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में नवीन अरोड़ा, अरविंद खत्री ने बताया कि कार्यक्रम में छपन भोग का विशेष आयोजन होगा जिसमें 56 महिलाओ द्वारा माँ को 56 पकवान से भोग लगाया जाएगा। विजय भक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अंत मे सामूहिक महा आरती का आयोजन 251 दीपक के साथ किया जाएगा।