रख-रखाव के कारण कल इन इलाकों में बाधित रहेगी जलापूर्ति

Spread the love

बीकानेर। शोभासर के सीडब्ल्यूपीएस और आरडब्ल्यूपीएस पम्प हाऊस पर रखरखाव कार्य के कारण शुक्रवार प्रातः 10 बजे से रात्रि 12 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे जलापूर्ति बाधित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता बलबीर सिंह ने बताया कि नयाशहर जोन के लोडा मोडा सप्लाय, हरिजन बस्ती, नत्थूसर बास, जवाहर नगर, बंगला नगर व लक्ष्मीनाथ जोन के लुहारों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, खेतेश्वर बस्ती, चौधरी कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस, नोखा रोड, रोड न. 5, सिंधिया चौक आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि नत्थूसर जोन धर्मद्वारा, स्वामी मोहल्ला, बी.के. स्कूल, पारीक चौक, सोनगिरी कुआ, दाऊजी मन्दिर, पाबूबारी, भटोलाई, विश्नोई मौहल्ला, रामदेव पार्क, ब्रह्म बगेची, जनता प्याऊ, श्रीरामसर, धरणीधर क्षेत्र व गंगाशहर जोन के अंत्योदय नगर, मुरलीधर, श्रीरामसर, बंगला नगर, सुजानदेसर, खारिया, चौधरी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार मुक्ताप्रसाद जोन के सर्वोदय बस्ती, सभी सेक्टर व रामपुरा जोन सम्पूर्ण क्षेत्र में भी जलापूर्ति बाधित रहेगी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.