भारत-पाक सीमावर्ती प्रतिबंधित क्षेत्र में दो नाइजीरियन गिरफ्तार

The miscreants opened fire in this area, panic spread
Spread the love

बीकानेर। भारत-पाक सीमा को लेकर एक निर्धारित परिधि क्षेत्र में विदेशी तो क्या बाहरी क्षेत्र के लिए प्रवेश प्रतिबंध है। गणतंत्र दिस पर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के डीजी इंटेलिजेंस के निर्देश के बाद भी शुक्रवार को श्रीकरणपुर पुलिस ने नाइजीरियाई महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों नाइजीरियन के पास दो अलग-अलग नाम के आइडेंटिफिकेशन डॉक्यूमेंट मिले हैं। नागजीरियन युवक के पास रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया तथा रिपब्लिक ऑफ साउथ अफ्रीका के पासपोर्ट मिले हैं जो अलग-अलग नाम से बने हैं वहीं महिला के पास दो अलग-अलग नाम से बने रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया के पासपोर्ट और आईडी मिले हैं। श्रीगंगानगर काउंटर सेल के एएसआई बलदेव सिंह को दो नाइजीरियन नागरिकों के अवैध रूप से केसरीसिंहपुर बॉर्डर क्षेत्र के प्रतिबंधित एरिया के पास घूमने की सूचना मिली। इस पर दोनों विदेशी नागरिकों को बॉर्डर एरिया में श्रीगंगानगर- श्रीकरणपुर रोड स्थित कमीनपुरा तिराहा पर रोका गया। शुरुआती पूछताछ में दोनों विदेशी नागरिकों से जब वैध पासपोर्ट और वीजा मांगा गया तो वह उनके पास नहीं मिला। दोनों ने अपनी पहचान और अन्य सूचना देने में भी कॉपरेट नहीं किया। इस पर दोनों विदेशी नागरिकों को पूछताछ के लिए श्रीगंगानगर में विदेशी पंजीयन अधिकारी एवं जोन कार्यालय लाने के निर्देश दिए गए।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.