


बीकानेर। बीकानेर संभाग के चूरू शहर के वार्ड-49 में गुरुवार सुबह घर की छत पर किसी काम से गई विवाहिता पर बंदर ने हमला कर दिया। घायल विवाहिता को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला के भाई लीलाधर ने बताया की उसकी 24 वर्षीय विवाहित बहन तुलसी पीहर आई हुई थी। गुरुवार सुबह तुलसी छत पर किसी काम से गई थी। छत की दीवार पर बैठे बंदर ने तुलसी पर हमला कर दिया। जिससे तुलसी के सिर में गंभीर चोट आई और सिर से खून बहने लगा। जिसको लहूलुहान हालत में डेडराज भरतिया अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में लाया गया। जहां नर्सिंगकर्मियों ने घायल महिला के सिर में टांका लगाकर उपचार किया। गौरतलब है कि चूरू और उसके आसपास क्षेत्रों में काफी दिनों से एक बंदर का आतंक फैला हुआ है। करीब एक सप्ताह पहले भी गांव झारिया में भी एक बंदर ने घर के आंगन में तार पर कपड़े सुखा रही महिला पर भी हमला बोल दिया था। जिससे उसकी काफी चोट आई। दूसरी ओर से नगर परिषद की ओर से गत दिनों शहर में उत्पात मचा रहे बंदरों को पकडऩे के लिए मथुरा से टीम आयी थी। टीम ने एक उत्पाती बंदर को पकड़ा भी था। जिसको वह अपने साथ ले गए। इसके अलावा शहर की पुलिस लाइन व सैनिक बस्ती में भी टीम बंदर को पकडऩे गई थी।