खुशखबरी : राजस्थान में रेल यात्रियों को सोमवार से मिलेगी यह सुविधा

Good news: Rail passengers in Rajasthan will get this facility from Monday
Spread the love

जयपुर। राजस्थान के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल में सफर करने वाले यात्रियों को पका हुआ भोजन मिलने जा रहा है। तीन दिन बाद से यात्रियों को पका हुआ भोजन मिलने लगेगा। भारतीय रेलवे ने करीब दो साल से बंद खाना सेवा को फिर से बहाल करने का फैसला किया है।14 फरवरी से सभी ट्रेनों में आईआरसीटीसी खाना सर्विस शुरू करने जा रही है। आईआरसीटीसी यानी भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड रेल यात्रियों को प्रीमियम सेवाएं प्रदान करने में सबसे आगे है। यात्रा करने वाले यात्रियों की आवश्यकता और देश भर में कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के साथ आईआरसीटीसी ट्रेनों में पके हुए भोजन की सेवाओं को फिर बहाल करने की पूरी तैयारी कर ली है। आईआरसीटीसी के मुताबिक, अब तक 80 फीसदी गाडयि़ों में पका हुआ खाना बहाल किया गया है, जिसे अब 100 फीसदी गाडयि़ों में यह सेवा लागू कर दी जाएगी।
रेलवे ने लिया बड़ा फैसला
आरसीटीसी से मिले जानकारी के मुताबिक, पके हुए भोजन की बहाली रेलवे बोर्ड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई है। 428 ट्रेनों में पका हुआ खाना पहले ही शुरू किया जा चुका है। 22 जनवरी तक 80 प्रतिशत और शेष 20 प्रतिशत 14 फरवरी 2022 तक बहाल कर दिया जाएगा। 21 दिसंबर से प्रीमियम ट्रेनों (राजधानी, शताब्दी, दुरंतो) में पका हुआ भोजन पहले ही बहाल कर दिया गया था।
दो साल से बंद थी सेवा
बता दें कि 23 मार्च 2020 को कोरोना वायरस महामारी चलते खानपान सेवाओं को बंद कर दिया गया था। यहां तक की ट्रेन में पेंट्री कार में खाना पकाना भी रोक दिया गया था।आईआरसीटीसी के तकरीबन हजार अधिक कर्मचारी कई महीनों तक ट्रेन में पका खाना बनाने के लिए इंतजार में बैठे रहे। इससे रेलवे को राजस्व को भी नुकसान हो रहा था। अब इसके बहाल होते ही ट्रेन में गर्मा गरम खाना यात्री खा पाएंगे। साथ ही खाने की क्वालिटी मे भी आईआरसीटी खासा ध्यान रखती है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान
Comments are closed.