बीकानेर जेल में बंदी आपस में भिड़े, आई गंभीर चोटें

Prisoner's health deteriorated in Central Jail, death during treatment
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर की जेल में बंदी आपस में भिड़ गए। इनमें से एक बंदी को गंभीर चोटें आई है। उसको पीबीएम चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। इस आशय का मामला जेल प्रहरी कमल किशोर स्वामी ने बीछवाल थाने में दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले विचाराधीन बंदी हंसराज, गुरजीत सिंह और रघुवीर सिंह की नागौर के बंदी दिनेश उर्फ विक्की से बोलचाल हो गई थी। तब वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समझा कर दोनों को अलग कर दिया। रविवार दोपहर ये बंदी फिर आमने सामने हो गए। तीनों ने एक साथ मिलकर दिनेश पर हमला बोल दिया। इनके पास एक सुआ (लोहे का नुकीला हथियार) था, जिससे दिनेश पर हमला कर दिया। वो गंभीर घायल हो गया। उसकी पीठ पर इस सुए से कई बार वार किया गया। गंभीर रूप से घायल दिनेश को पीबीएम अस्पताल में रैफर किया गया। उसकी आंख पर भी चोट आई है। आसपास ड्यूटी कर रहे सुरक्षा प्रहरियों ने ही उसे छुड़वाया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.