


बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र में सडक़ हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीकानेर के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है। हादस पूगल थाना क्षेत्र के 14 आरडी में हुआ। सहायक उप निरीक्षक रामदेव ने बताया कि एक बाइक पर सवार पांच जने सवार होकर खेत जा रहे थे। रास्ते में 14 आरडी के निकट सडक़ हादसे में पठानी (25) व जुबैदा (6) की मौत हो गई। जबकि हादसे में मृतका पठानी के पति सहित दो महिलाएं घायल हो गई।