सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी पर खेल मैदान कार्य में घोटाले का आरोप

Sarpanch and Village Development Officer accused of scam in sports field work
Spread the love

बीकानेर। बीएडीपी योजना के तहत् वर्ष 2016-17 में स्वीकृत हुए खेल मैदान कार्य को लेकर सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी राशि का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बरसलपुर ग्राम विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह मेड़तिया ने मामला दर्ज कराया है। यह मामला बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के बरसलपुर पंचायत का है। परिवादी का आरोप है कि सरपंच उम्मेदसिंह व ग्राम विकास अधिकारी कुशालसिंह ने खेल मैदान के लिए स्वीकृत राशि का गबन किया है। बज्जू खालसा सहायक अभियंता व सहायक लेखाधिकारी-प्रथम की रिपोर्ट के अनुसार 2016-17 में बरसलपुर पंचायत में खेल मैदान कार्य के लिए स्वीकृत हुई आहरित राशि 16.94 लाख के विरूद्ध 4.11 लाख रुपए ही व्यय करना पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी ने मिलकर राशि का गबन किया है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक विरेन्द्र सिंह कर रहे है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.