बारात में डांस करते समय हुई कहासुनी, गोली लगने से एक की मौत, दूसरा घायल

three miscreants fired
Spread the love

अलवर। अलवर के मालाखेड़ा के बडेर गांव में बीती रात को डीजे पर डांस कर रहे बारातियों पर गोली चला दी। गोली भी बारात में आए युवकों ने चलाई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं चचेरा भाई घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जिनके बीच में झगड़ा था उनकी बजाय दूसरे युवकों को गोली लगी है। मालाखेड़ा थाना पुलिस व परिजनों ने बताया कि कठूमर के पत्थरपहाड़ी गांव में दीपक यादव की शादी थी। बारात मालाखेड़ा के बडेर आई थी। बारात में गांव के युवक कलवा वगैरह भी आए थे। जिनकी पिछले चुनावों से मुकेश यादव से रंजिश थी। युवक कलवा वगैरह ने आते ही मुकेश यादव से झगड़ा किया। आपस में कहासुनी हुई। उसके बाद शादी में डांस करते समय बदमाशों ने अवैध देशी कट्टे से फायर कर दिए। पहला फायर तो डांस कर रहे सुनील यादव के पैर में लगा। गोली की आवाज होने पर भगदड़ सी मच गई। आरोपी को पकडऩे की कोशिश हुई तो उसने आगे जाकर एक और फायर कर दिया। दूसरी गोली आकाश पुत्र बिजेंद्र यादव को लगी। जो सुनील का चचेरा भाई है। दोनों के गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। रात में ही आकाश की मौत हो गई। वहीं सुनील का अस्पताल में इलाज जारी है। मुकेश के भी हल्की चोट आना बताया गया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान
Comments are closed.