करंट की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत

Spread the love

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के पुंदलसर गांव में करंट की चपेट में आने से एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। ये कर्मचारी 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर मरम्मत का काम कर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अकेले श्रीडूंगरगढ़ तहसील में पिछले दिनों में करंट से आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। पुंदलसर के 33 केवी जीएसएस पर गुरुवार रात कर्मचारी तेजपाल तकनीकी खामियां दूर करने के लिए पहुंचा था। तेजपाल वैसे तो सालासर जीएसएस में बने कमरे में रहता था लेकिन गुरुवार रात वो पुन्दलसर जीएसएस पर पहुंचा था। वो वहां क्या मरम्मत कार्य करने पहुंचा था, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि ग्रिड सब स्टेशन पर रात में मरम्मत कार्य नहीं होता, इसके बाद भी तेजपाल वहां गया था। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उनका मानना है कि सब स्टेशन के आला अधिकारियों की लापरवाही के चलते इस तरह की घटना हुई है। मामले की जांच की मांग की जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.