


बीकानेर। केन्द्र सरकार की ओर से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर द्वारा रोष व्यक्त किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि पिछले 2 माह में यह तीसरी बार सीधे 50 रुपये की बढ़ोतरी कर आमजन की कमर तोडऩे का कार्य केंद्र सरकार कर रही है। समय रहते केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सहित पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी नही की तो कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ मिलकर सडक़ो पर उतरेगा इनके इस निर्णय का विरोध करेगा। कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला एंव महासचिव फिरोज भाटी ने कड़ी निंदा करते हुवे कहा कि वर्तमान में देशवासी महंगाई की मार झेल रहा है वही केंद्र सरकार सिर्फ प्रदेशो में सत्ता पर काबिज होने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रहा है इस मोदी सरकार को आमजन से कोई सरोकर नही है यह सरकार सिर्फ धर्म एंव जाति की राजनीतिक रोटियां सेक रही है। प्रदेश कांग्रेस सचिव जियाउर रहमान, गजेंद्र सिंह सांखला, पूर्व मेयर हाजी मकसूद अहमद, कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, दिलीप बांठिया, सुभाष स्वामी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पार्षद जावेद पडि़हार, पार्षद नंदलाल जावा, युवा कांग्रेस नेता शब्बीर अहमद, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ एवं ललित तेजस्वी आदि ने भी घरेलू गैस सिलेंडर में हुई बढ़ोतरी पर कड़ी नराजगी जाहिर की। इनके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा, रमजान कच्छावा, मगन महाराज, सुमित कोचर, अनिल व्यास, चेतना चोधरी, नितिन चड्डा, धनपत चायल, राहुल जादुसंगत, आजम अली कायमखानी, अभिषेक डेनवाल, तोलाराम सियाग, नितिन वत्सस, मनोज चोधरी, जयदीप सिंह जावा, पार्षद यूनुस अली, ओम प्रकाश लोहिया, एड. जीतू सेवग, अकबर अली खादी, मनोज किराडू, मैक्स नायक, पी के सरीन, मुजीब खिलजी, एड मनोज बिश्नोई, महेंद्र सिंह बडगुजर, हाजिर खान, उमा सुथार, एड जीतू सेवग आदि ने भी इस पर अपना कड़ा विरोध जताया।