सवारियों से भरी बस नदी में गिरी, 13 लोगों के शव मिले, सर्च अभियान जारी

Bus full of passengers fell into the river, bodies of 13 people found, search operation continues
Spread the love

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के धार जिले में सोमवार सुबह इंदौर-खरगोन के बीच भीषण हादसा हो गया। इंदौर से पुणे (अमलनेर) जा रही बस धामनोद में खलघाट के पास उफनती नर्मदा नदी में गिर गई। 10.46 बजे खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। बस में महिलाओं-बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 8 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 15 यात्रियों को जिंदा बाहर निकालने का दावा किया है। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि अभी तक एक भी यात्री जीवित नहीं मिला है। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इंदौर और धार से हृष्ठक्रस्न की टीम मौके पर पहुंची। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय
Comments are closed.