चोरी करने घुसे 4 बदमाश, चाकू दिखाकर पति के सामने पत्नी से किया दुष्कर्म

4 miscreants entered to steal, raped wife in front of husband by showing knife
Spread the love

बीकानेर। घर में चोरी करने घुसे 4 बदमाशों ने पति के सामने उसकी पत्नी का गैंगरेप किया। घटना से पति-पत्नी इतना डर गए कि एक दिन घर से बाहर नहीं निकले। शुक्रवार दोपहर हिम्मत कर दोनों थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। घटना सिरोही के रोहिड़ा थाना इलाके की है। पिंडवाड़ा डीएसपी जेठू सिंह करनोत ने बताया कि रोहिड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को वह और उसकी पत्नी मोबाइल देख रहे थे। इस दौरान 4 बदमाश चोरी करने की नीयत से घर में घुसे और उनको चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान कुछ रुपए और चांदी के पायजेब मिली, जिनको जेब में रख लिया। चोरों ने और भी रुपए मांगे तो उसने नहीं होने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि घर में रुपए कम मिलने पर बदमाशों ने उसके कपड़े उतारकर न्यूड कर दिया। कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब में 1400 रुपए मिले, जिनको भी उन्होंने जेब में रख लिया। इसके बाद सभी बदमाशों ने उसके सामने उसकी पत्नी के साथ रेप किया। डीएसपी ने बताया कि बदमाशों ने पीड़ित पति-पत्नी को धमकी दी कि हम कहीं और भी चोरी करने जा रहे हैं। अगर तुमने पुलिस या किसी और को इस बारे में बताया तो तुम दोनों को जान से मार देंगे। पीड़ित ने बताया कि वह इस घटना से इतना डर गए कि पूरे 1 दिन तक घर में ही रहे। शुक्रवार दोपहर को उन्होंने हिम्मत जुटाई और केस दर्ज करवाने थाने पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर एसपी ममता गुप्ता भी रोहिड़ा थाना पहुंची। उन्होंने पीड़ित दंपती से घटना की जानकारी ली और मुआयना किया। इसके बाद विवाहिता का सिरोही अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। डीएसपी ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के बारे में उनको जानकारी मिल गई है। इन आरोपियों में से 2 के खिलाफ डकैती के भी मामले दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके नाम का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 3 आरोपियों को डिटेन कर लिया है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं बताई है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.