दूषित भोजन खाने से 1 युवक की मौत, 6 लोग अस्पताल में भर्ती

1 youth died after eating contaminated food, 6 people hospitalized
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर संभाग के चूरू जिले के सदर थाना के बिसाऊ रोड पर एक निजी कॉलेज के पास स्थित एक नोहरे में गुरुवार रात को 6 लोगों ने एक साथ खाना खाया था। शुक्रवार दोपहर को एक के बाद एक सभी की तबीयत बिगड़ गई। दोपहर में एक युवक को गंभीर हालत में डीबी अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसको जयपुर रेफर किया गया, जहां रास्ते में सीकर के पास उसकी मौत हो गई। देर शाम 5 जनों को गंभीर हालत में डीबी अस्पताल लाया गया। जहां एक हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी राजेन्द्र बुरडक़ अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। डीएसपी राजेन्द्र बुरडक़ ने बताया कि हाल पूनिया कॉलोनी निवासी मनोज बेनीवाल का बिसाऊ रोड पर एक नोहरा है। वो शादियों में घोड़ी, ऊंटगाड़ी और डीजे किराए पर देने का काम करता है। उसके पास करीब 10-15 लोग काम करते हैं। गुरुवार रात को मनोज बेनीवाल, ढाणी मुनीमजी निवासी बाबुलाल गुर्जर (23), पूनिया कॉलोनी निवासी अर्जुन, करण, सुमित नायक और नरसिंहपुर निवासी आनन्द गोदारा ने एक साथ खाना खाया था। दोपहर में बाबुलाल गुर्जर की तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। शाम को मनोज बेनीवाल की तबीयत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके कुछ देर बाद में अर्जुन, सुमित, करन और आनन्द को भी तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में परिजनों ने बताया कि मनोज बेनीवाल की पहली शादी चांदरतन के साथ हुई थी। उसके तीन संतान हैं। फिलहाल वो पूनम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है, जिससे एक पुत्र है। सूचना मिलने पर सदर सीआई सुभाषचंद्र और अस्पताल चौकी इंचार्ज अल्का विश्नोई भी पहुंची। डीएसपी बुरडक़ ने बताया कि तबीयत दूषित भोजन से बिगड़ी है या कोई अन्य कारण से यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.