विवाह ऐसा भी : दो दुल्हने, दूल्हा एक, जुड़वां बहनों ने एक व्यक्ति से रचाई शादी

Vivah Aisa Bhi: Two brides, one groom, twin sisters married a man
Spread the love

महाराष्ट्र। देश के महाराष्ट्र राज्य में एक दिलचस्प मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति से जुड़वां बहनों ने शादी रचा ली। यह शादी लडक़े व लडक़ी वालों के परिजनों की रजामंदी से हुई। यह मामला महाराष्ट्र के सोलापुर के मालशिराज तालुका स्थित अकलुज का बताया जा रहा है। शादी शुक्रवार को संपन्न हुई। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां पर लोग इस शादी के कानूनी और सही होने को लेकर तरह के सवाल पूछ रहे हैं। वहीं, जुड़वां बहनों से शादी रचाने पर पुलिस ने दूल्हे अतुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी सोलापुर शिरीष सरदेशपांडे ने इसकी जानकारी दी।
आईटी इंजीनियर हैं बहनें
शादी रचाने वाली जुड़वा बहनों के नाम पिंकी और रिंकी है। दोनों आईटी इंजीनियर्स हैं और मुंबई में काम करती हैं। बताया जाता है कि दोनों बहनों ने अतुल नाम के शख्स से शादी रचाने का फैसला किया। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि दोनों अतुल के साथ बचपन से एक ही घर में रहती आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों जुड़वा बहनों की शक्ल-सूरत भी एक जैसी है। एक तरफ जहां कुछ लोग शादी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वहीं तमाम लोग इस पर मीम्स और चुटकुले पोस्ट कर रहे हैं।
बीमारी के दौरान हुआ संपर्क
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पिता के गुजर जाने के बाद दोनों बहनें अपनी मां के साथ रहती थीं। मालशिराज तालुका का अतुल इसी दौरान उनके संपर्क में आया था। एक बार दोनों बहनों और उनकी मां की तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। इस दौरान अतुल ही उनको कार में लेकर डॉक्टर के यहां गया था। इसी दौरान अतुल की दोनों बहनों से घनिष्ठता हो गई।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय
Comments are closed.