सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, फहराया परचम

Congress hoisted the flag in Sardarshahar assembly by-election
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर संभाग के चूरू जिले में सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत लिया है। यहां से कांग्रेस कैंडिडेट अनिल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 852 वोटों से हराया है। वहीं, आरएलपी उम्मीदवार लालचंद मूंड तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रहे भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए हैं। अनिल शर्मा को कुल 91 हजार 357 वोट मिले। जबकि भाजपा के अशोक पींचा को 64 हजार 505 और आरएलपी के लालचंद मूंड को 46 हजार 753 वोट मिले। सरदारशहर के विधायक चुने गए अनिल शर्मा यहां के पूर्व विधायक भंवरलाल के बेटे हैं। उन्होंने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कांग्रेस ने उपचुनावों में जीत के अपने रिकॉर्ड को भी कायम रखा है।

 

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.