


बीकानेर। बीकानेर में नेशनल हाइवे पर सडक़ हादसा हो गया। यह हादसा देशनोक के निकट नेशनल हाइवे 62 पर हुआ। जहां कार व बस में भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना देशनोक व पलाना के बीच हुई। एएसआई रामस्वरूप के अनुसार बस देशनोक निवासी की है। उसका नाम छोटू सिंह बताया जा रहा है। गनीमत रही कि भीषण दुर्घटना के बावजूद चालक गंभीर चोटिल नहीं हुआ। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रेफर किया गया। हालांकि अंदरूनी चोटों की जानकारी अभी नहीं है। वहीं एच एम जयकिशन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार जोधपुर के खेड़ापा की है। चालक भी वहीं का है। बस चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई। बता दें कि दुर्घटना भीषण थी। कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बस के नीचे चला गया।