ओवरब्रिज पर सडक़ हादसे में एक की मौत, नौ जने घायल

One killed, nine injured in road accident on overbridge
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर के नाल पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सडक़ हादसे में एक जने की मौत हो गई। जबकि नौ जने घायल हो गये। घायलों को पीबीएम अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा नाल के ओवरब्रिज पर हुआ। जहां सवारियों से लदी एक टैक्सी व ट्रक की भिड़ंत हो गई। ट्रैक्सी में सवार सभी लोग चौखूंटी स्थित आचार्यों की बगेची के निकट रहने वाले बताये जा रहे है। मृतक का नाम पप्पू बताया जा रहा है। जबकि हादसे में घायल होने वालों में अंजू, राजकुमार, कोजाराम, जेठी देवी, मोहनी देवी, पुष्पा देवी, गट्टू देवी, शारदा व मोहिनी बताये जा रहे है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In Uncategorised
Comments are closed.