खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 16 जवानों की मौत, 4 घायल

Army vehicle fell into ditch, 16 soldiers killed, 4 injured
Spread the love

गंगटोक। सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हैं। आर्मी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दुर्घटना तब हुई जब सेना का वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया। इसके बाद वह सीधे खाई में जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ आर्मी के दो अन्य वाहन भी थे। तीनों वाहन सुबह चटन से निकला था, जो थंगू की ओर जा रहा था। घटना के बाद सेना की इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने हेलिकॉप्टर के जरिए 4 घायल जवानों को बाहर निकाला। शवों को भी हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय
Comments are closed.