मां भगवती की विशाल चौकी व भंडारा कल, 251 कन्याओं का होगा पूजन

Maa Bhagwati's huge post and Bhandara tomorrow, 251 girls will be worshiped
Spread the love

बीकानेर। श्री नव दुर्गा प्रेम मंडल की 30वीं नौ देवियों की यात्रा पर मां भगवती की विशाल चौकी का आयोजन शनिवार को खेरपुर भवन, राजविलास कॉलोनी में होगा। मंडल सचिव सतीश मुटरेजा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल दरबार सजाया जाएगा। जिसमे दिल्ली से आए मां के भक्त स्व नरेंद्र चंचल के कृपा पात्र सागिर्द राहुल चावला एंड पार्टी महा माई का गुणगान करेगी। मंडल अध्यक्ष कुलदीप तुलसेजा के नेतृत्व में 2022 के यात्रियों द्वारा 251 कन्याओं का पूजन किया जायेगा। मंडल के सहसचिव सुनील मिड्ढा ने बताया कि सायं 5 बजे कन्या पूजन के बाद शिवबाड़ी अधिष्ठाता महंत विमर्शानंद महाराज के सानिध्य में कन्याओं को उपहार प्रदान किए जायेंगे। कार्यक्रम से जुड़े कमेटी के मोहित गाबा के अनुसार सायं 6 पंडित वेद प्रकाश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा मां की 9 देवियों की 9 ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। रामकिशन बजाज ने बताया कि सायं 6 बजे से 9 बजे तक चौकी का आयोजन होगा जिसमे महामाई का गुणगान किया जायेगा। कोषाध्यक्ष मनोहर लाल छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में 56 महिलाओं द्वारा मां को 56 भोग लगाया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़े अरविंद खत्री ने बताया कि कार्यक्रम में रात्रि 9.15 बजे 501 दीपक द्वारा महाआरती का आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारियों में मदन लाल अरोड़ा, दुर्गेश गाबा नवीन अरोड़ा, महेश, विजय छाबड़ा, लीलाधर खत्री, भूपेश छाबड़ा विनोद जुलाह, लीलाधर, राजकुमार तुलसेज़ा, गौरव मुंगिया दीपांशु, अर्पित वैभव इलेश, निलेश आदि को जिमेदारियां सौंपी गई।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.